9:59 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

अधरों की मधुशाला- Smart Naina

Smart Naina

अधरों से पीते पीते
अधरों से पिलाते पिलाते
अधरों की मधुशाला
उसकी कटि पर
अपनी उंगलियों से बजाता वीणा
और एक दूजे के संग
पूर्ण कर ले रात तमाम
गीत झरे स्वप्न झरे और प्यास का
न रहे नाम
प्यार ही प्यार हरबार
शहनाई बजे सांसों की
यही पूर्ण काम.

विज्ञापन एक्सप्रेस