1:38 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बढ़ने लगा पारा, अब 40 डिग्री की चुभन के लिए रहें तैयार

बढ़ने लगा पारा, अब 40 डिग्री की चुभन के लिए रहें तैयार।

उझानी-बदांयू 16 अप्रैल।

मौसम के मिजाज में आए बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी की आहट दे दी है। महज एक सप्ताह के भीतर तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो 15 अप्रैल बुधवार को उछलकर 39 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का आकलन हे कि आज पारा इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा।

रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है और न्यूनतम पारा 22 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ कहते हैं कि 19 अप्रैल तक मौसम का मिजाज इसी तरह गर्म बना रहेगा, जिसके बाद लू, तपिश और अधिक बढ़ने के संकेत हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग बढ़ती धूप से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।

विज्ञापन एक्सप्रेस