Smart Naina
छूने से कुम्हलाय ज्यों, छुई-मुई सी नार।
कोमल इस शृंगार पे, पौरुष माने हार॥
ना कोई उग्र उफ़ान है, ना है कोई शोर।
सूक्ष्म छुअन के नेह में, बँधी रति की डोर॥
चारों में है श्रेष्ठ यह, काम शास्त्र का सार।
पद्मिनी के प्रेम से, तर जाए संसार॥
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
