9:48 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिजली की चिंगारी न फेर दे मेहनत पर पानी, फसल बचाने को बरतें सावधानी

बिजली की चिंगारी न फेर दे मेहनत पर पानी, फसल बचाने को बरतें सावधानी।

बदांयू 7 अप्रैल।

गेहूं की फसल खेतों में पकी खड़ी है। इन दिनों चल रहीं तेज हवाओं में छोटी सी चिंगारी किसानों की मेहनत पर पानी बहा सकती है। फसलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले सालों में फसलों में आग लगने की करीब काफी घटनाएं हो चुकी हैं।

हर साल मार्च के अंत व अप्रैल माह में गर्मी तेज हो जाती है, वहीं तेज हवाएं भी चलती हैं। इसके चलते खेतों में खड़ी फसल में आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं सामने आती हैं। इससे बचाव के लिए अब किसानों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

इनमें अधिकांश घटनाएं खेतों के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों व खेतों के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने आदि से होती हैं। बावजूद इसके विद्युत महकमे की ओर से इस ओर कोई कदम नहीं उठाया जाता। किसान अक्सर नुकसान भुगतने को मजबूर होते हैं। इसे लेकर जनपद में पिछले हफ्ते में दो घटनाएं हो चुकी हैं, इसमें कई बीघा फसल जलकर रखा हो चुकी है।

-यह करें किसान –
खेतों में लगे ट्रांसफार्मर के आसपास से फसल को हटा दें, ताकि चिंगारी निकलने पर आग न लगे

खेत व बुर्जी बिटोरा आदि के आसपास से गुजरने वाले विद्युत तार अगर ढीले हों तो उन्हें बिजली विभाग को सूचना देकर कसवाएं।

आग लगने पर उसे फैलने से रोकने के लिए चारों आरे से फसल को काट दें।

आग लगने के शुरुआती दौर में पेड़ों की हरी टहनियां तोड़कर पीटने से आग पर काबू पाया जा सकता है।

घर के चूूल्हे की आग को घूरे पर न डालें, बीड़ी आदि को बुझाकर ही फेंकें।

माचिस आदि को बच्चों की पहुंच से दूर रखें, आग से बच्चों को न खेलने दें।

आग लगने पर दमकल आने तक किसी गड्डे आदि में ट्यूबवैल आदि चलाकर पानी भर लें, ताकि आग बुझाने में आसानी हो।

हम किसानों, ग्रामीणों से अपील करते हैं कि वह इस समय सावधानी बरतें, क्योंकि इस समय खतों में फसल खड़ी है और हवाएं तेज चल रही हैं। ऐसे में आग लगने की सूचना तत्काल हमें दें। वहीं एहतियात के तौर दी जाने वाली सलाह का पालन करें, ताकि घटनाओं को रोका जा सके।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बदांयू।

बदांयू एक्सप्रेस टीम।

विज्ञापन एक्सप्रेस