9:48 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दुख भंजक का नाम लो

सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’🪈🦚🪷🪄🕉️

दुख भंजक का नाम लो, धरो उन्हीं का ध्यान।
मंगल करते हैं सदा, रामदूत हनुमान।।
रामदूत हनुमान, जिन्होंने लंक जलाई।
उनका सुमिरन करो, चैन से चित्त लगाई।।
कहे ‘सुनीता’ सुनो, बनो मत यों मनरंजक।
धरो उन्हीं का ध्यान, जगत् में जो दुख भंजक।।
– सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’✍️

विज्ञापन एक्सप्रेस