3:41 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मंच की समृद्ध काव्य परम्परा को समर्पित आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह पाँच अप्रेल को बदायूँ क्लब में

मंच की समृद्ध काव्य परम्परा को समर्पित ‘आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी आचमन फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।
हर वर्ष आयोजित ये समारोह इस वर्ष पाँच अप्रेल को बदायूँ क्लब में किया जायेगा।

फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सोनरूपा विशाल ने बताया कि
इस बार ‘पंचम आचमन सम्मान ‘ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.शिव ओम अंबर को दिया जा रहा है।इस से पहले ये सम्मान प्रसिद्ध गीतकार श्री संतोषानंद जी एवं वरिष्ठ कवि पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. उदय प्रताप सिंह जी एवं ओज के विख्यात कवि डॉ. हरिओम पवार,वरिष्ठ नवगीतकार श्री यश मालवीय को दिया गया था।

इस वर्ष आचमन के वार्षिक समारोह में देश के विख्यात कवि सम्मिलित हो रहे हैं।जिसमें प्रसिद्ध गीतकार स्वयं श्रीवास्तव ,शायर नदीम शाद,डॉ.मालविका हरिओम,ओज कवि मोहित शौर्य,गीतकार रामायण धर द्विवेदी,बदायूँ शहर की पहचान शायर कुमार आशीष एवं जोधपुर से आ रहीं युवा कवयित्री आयुषि राखेचा,बिहार से सर्वेश तिवारी श्रीमुख,आचमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता ‘कवि कनेक्ट’ की विजेता उदयपुर की रश्मि शर्मा को बदायूँ सुनेगा।

उन्होंने बताया कि बदायूँ क्लब में आयोजित इस कवि सम्मेलन में इस बार पुस्तक वीथिका का भी आयोजन हो रहा है जिसमें बदायूँ जनपद के साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।साथ ही जनवरी में आयोजित ‘डॉ.उर्मिलेश वन्दे मातरम् काव्य प्रतियोगिता’ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर अनेक विशिष्ठ अतिथि भी शामिल होंगे।
आचमन फाउंडेशन के सह संस्थापक व्यवसायी विशाल रस्तोगी ने शहर वासियों को इस कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस