5:52 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सिद्ध पीठ बालाजी धाम में गूंजा सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल

सिद्ध पीठ बालाजी धाम में गूंजा सुंदरकांड पाठ, भक्तिमय हुआ माहौल

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या 5 स्थित सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम मंदिर में बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान हनुमान की आराधना करते हुए सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। पाठ के दौरान भजन-कीर्तन भी किए गए, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिरस में डूबा नजर आया। इस अवसर पर मंहत मटरुमल शर्मा, संजीप शर्मा, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र सिंह, बीकेश सिंह, ऋषभ सिंह, वीरेश सिंह, अमित सिंह, सुमित, हर्ष दीक्षित सहित बजरंग कीर्तन मंडल सतेती के सदस्य मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.