स्वयं सेविकाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर संपन्न हुआ।शिविर की मुख्य थीम नशा मुक्ति रही। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवियों द्वारा नशा उन्मूलन पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई।
मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो.आशीष कुमार सक्सेना, संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मधुबाला शर्मा ने संयुक्त रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारियों डा. सत्यम मिश्रा, निहारिका गुप्ता, अनमोल निधि द्वारा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापकगण डा. बीएन शुक्ला, डा.रवि भूषण पाठक, डा. मुन्ना कुमार वरुण, डा. लक्ष्य सिंह चौधरी, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

