आज न्याय पंचायत मई रजो के प्राथमिक विद्यालय सल्लन नगर में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इस शिक्षा चौपाल में ज्ञान, संस्कार और प्रतिभा का संगम देखने को मिला, जहां शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मेधावी और सर्वाधिक उपस्थिति छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंत्री कुंवरपाल , कोषाध्यक्ष जमाल अख्तर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, सह संयोजक प्रदीप गुप्ता रहे। शिक्षा चौपाल में उपस्थित मुख्य अतिथि, अभिभावकों का सर्वप्रथम स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब उसमें संस्कारों का समावेश हो। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और पूरी लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा चौपाल में स्मार्ट क्लास, निपुण भारत मिशन और निशुल्क ड्रेस, पुस्तक, बैग जैसी प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है।
मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश की मजबूत नींव हैं और उनका उज्ज्वल भविष्य शिक्षकों व अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया।
संकुल शिक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि बच्चे की पहली पाठशाला उसकी मां होती है, जबकि शिक्षक उसके भविष्य को सही दिशा देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिषदीय विद्यालयों के छात्र ही आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एआरपी रुद्राक्ष उपाध्याय, शुभम वशिष्ठ अरविंद कश्यप के अलावा ओमेंद्र सिंह, जगमोहन पाठक,पूनम गांधी, ब्रजबाला राठौर, दिनेश कुमार नकुल,रोहित,दीपा जोशी,मंजू रानी, अन्तुम परवीन ,ओमकार मौर्य, बाबू सिंह, आंगनवाड़ी दुर्गेश वर्मा , ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

