कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र में लंबे समय से जमीन खरीद-फरोख्त का धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है जिसमें सत्ता धारी छुटभैया नेता और दलाल संलिप्त हैं ।वह जमीनों का सौदा कराने में मोटा पैसा कमा रहे हैं ।जमीन क्रय विक्रय कराने वाले दलालों की कुंवर गांव क्षेत्र में बाढ़ सी आ गई है असली मालिकों की जमीनों का सौदा औने-पौने दामों में कर माफियाओं को महंगे दामों में बेच देते हैं ।
कुंवर गांव में जमीन विक्रय का एक फर्जी मामला पकड़ा गया है ।थाना बिनावर क्षेत्र के गांव पलिया निवासी भूपकिशोर , नन्हें , वीरपाल और भागवती के नाम कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव पनौटा में 20 बीघा जमीन है जिससे वह बटाई पर कराते हैं ।
कस्बा कुंवर गांव के वार्ड नंबर 1 निवासी रामू पुत्र रामवीर ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसके पास चार लोग आए और बोले कि हम बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पलिया के निवासी हैं हमारी 20 बीघा जमीन कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव पनौटा में है जिसको हम बेचना चाहते हैं तो रामू ने कहा कि हमें कुछ समय दो तब हम बताते हैं जिसके बाद शुक्रवार को नन्हें नामक युवक अन्य तीन लोगों के साथ आया कि कहा कि अब बात कर लो जहां रामू का कहना है कि पनोटा निवासी ज्ञानस्वरूप ने उक्त जमीन का सौदा 3 लाख 60 हजार रुपए बीघा तय कराया सौदा कुंवर गांव देहात पूर्व प्रधान के घर बैठकर हुआ जहां रामू ने छः महीने बाद जमीन का बैनामा कराने की बात कहते हुए बयाना बतौर नन्हें नामक युवक को दो लाख रुपए दे दिए और दो लाख रुपए बाद में देने को कहा युवक ने अपने पास आईडी बतौर नन्हें और वीरपाल नाम का आधा कार्ड दिखाया और रामू को दिया जिसके बाद सभी चारों लोग पैसे लेकर चले गए जहां शाम को जब रामू ने घर जाकर आधार कार्ड चैक किया तो वह फर्जी निकला तभी रामू ने नन्हें नामक युवक को फोन लगाकर उसे और पैसे देने के लिए बुलाया जहां युवक शुक्रवार को दोपहर रामू से और पैसे लेने आया तो रामू ने उसको पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया जहां उसके पास दो फर्ज़ी आधार कार्ड बरामद हुए जमीन बेचने वाला युवक फर्जी निकला उसने अपना पता बरेली जिले के सहासे गांव बताया ।उधर जमीन विक्रय होने की सूचना असली मालिक बिनावर के पलिया निवासी भूपकिशोर नन्हें वीरपाल और भागवती को मिली तो वह भी थाने पहुंच गए । और जमीन बेचने वाले फर्जी व्यक्ति और जमीन बिकवाने वाले युवक ज्ञानस्वरूप के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कौशिक का कहना है कि मैं अभी बिनावर हूं जानकारी मिली है थाने पर युवक को पकड़ा है पूरी जानकारी नहीं है क्या मामला है ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com