जिरौली पर आज ग्रामीणों ने डटकर नारेबाजी की करने पर क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के डॉक्टर सतीश और प्रेमपाल सिंह कामरेड पहुंचे
उन्होंने कहा यह लड़ाई अब दिल्ली तक पहुंच गई है इस लड़ाई को बदायूं के सांसद आदित्य यादव संसद भवन में इसी सत्र में उठाएंगे
उन्होंने कहा कैसा विकास है यह ग्रामीणों को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है लगभग पांच अंडरपास पर 75 गांव से अधिक ग्रामीण अपना रोजमर्रा का आना-जाना करते हैं इन ग्रामीणों को ध्यान में न रखकर डीपीआर तैयार करके इनका कोई रास्ता नहीं दिया गया 5 से 6 फीट ऊंचा स्मारक को किया जा रहा है ग्रामीणों का रास्ता पूरी तरह बंद किया गया है
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा हम शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे हुए हैं हम लोगों ने सिर्फ अपने जीवन यापन खेती-बाड़ी रोजमर्रा निकालने के लिए सिर्फ जनहानि बचाने के लिए पांच अंडर पैसों की मांग की है सरकार के पास धन्ना सेठो के लिए रोड तैयार करने के लिए पैसा है हमारी जनहानि बचाने के लिए बजट आने हाथों आ रहा है
इस अवसर पर कामरेड प्रेम पाल सिंह ने कहा हर हाल में जनता से जनहित से कोई भी बड़ा कार्य देश में नहीं है जनहानि बचाने के लिए इन किसानों की बात सुनी जानी चाहिए हमारा पूर्ण समर्थन है और इस लड़ाई के लिए हम अलग रणनीति तैयार कर रहे हैं केंद्रीय सड़क राजमार्ग के माननीय नितिन गडकरी से समय मांगा जा रहा है समय मिलते ही हम लोग दिल्ली में भी वार्ता करने के लिए हमारा एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही
रवाना होगा
आज धरने पर राम प्रकाश शर्मा भगवान स्वरूप शर्मा हीरालाल वर्मा गंगाराम वर्मा राजाराम राजपूत रामपाल राजपूत बृजलाल राजपूत वीरपाल राजपूत ओमप्रकाश राजपूत नेतराम राजपूत लाल सिंह राजपूत पूरनलाल कुशवाहा जगतपाल मौर्य वीरपाल सनी नन्हेंलाल मौर्य सुरेश चंद्र तुलसी राजपूत वेद प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com