2:03 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं क्लब में विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

श्री रामनवमी के अवसर पर भारतीय नव वर्ष मेला समिति की ओर से आज बदायूं क्लब में विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया, रंगोली, व चित्र में रंग भरों में प्रतियोगिता में नगर के बच्चों की प्रस्तुतियों ने आयोजन को रचनात्मक एवं सांस्कृतिक रुप से समृद्ध बनाया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में डॉ सत्यम मिश्रा और आयुषी गुप्ता रहे, सभी विजयी प्रतियोगियों को कार्यक्रम के अन्त में सम्मानित किया गया। रंग भरो प्रतियोगिता के बाल वर्ग में यशिका जुनेजा ने प्रथम किमाया वैश्य ने द्वितीय व स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में गौरी शर्मा ने प्रथम कुशाग्र कुमार ने द्वितीय व अंजली चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजित दूसरी प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता रही जिसके किशोर वर्ग में ईशा ने प्रथम दर्शिका ने द्वितीय व मान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के युवा वर्ग में रचिता शर्मा ने प्रथम युक्ति ने द्वितीय व दीपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विजयी प्रतियोगियों को करते हुए मेला समिति के महामंत्री डॉ अक्षत अशेष ने कहा राम नवमी के पावन अवसर पर ऐसे कार्यक्रम में आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति को पहचानने का अवसर प्राप्त होता है एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। प्रतियोगिता समिति में मयंक गुप्ता, प्रशांत दीक्षित व शिवम वैश्य का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में राम औतार मिश्रा, पंकज शर्मा , नितेश वार्ष्णेय , विवेक खुराना, रचित गोयल, नितिन गुप्ता, नितिन वैश्य आदि उपस्थित रहे। संचालन श्री रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.