9:49 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

माँ गौरी करिये कृपा, सुखी रहे परिवार


सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’🪈🦚🪷🪄🕉️

पूजन वंदन आपका, करती बारम्बार।
माँ गौरी करिये कृपा, सुखी रहे परिवार।।

पूज रहे दुर्गाष्टमी, गाकर मंगल गान।
कन्याओं को खिलाकर, देते धन का दान।‌।

भक्ति भाव से पूजती, नहिं विधियों का ज्ञान।
भूल-चूक करिये क्षमा, समझ मुझे नादान।
– सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’

विज्ञापन एक्सप्रेस