10:41 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर। एसडीएम ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ

एसडीएम ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ

अलापुर। शासन द्वारा नामित किए गए नगर पंचायत के सभासदों प्रमोद कुमार, मुकेश राठौर एवं अरुण कुमार गुप्ता को एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

समारोह में नगर के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने आश्वासन दिया कि शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान त्रिवेंद्र कुमार, प्रेम सिंह यादव, रितेश, उमेश, अनुरोध गुप्ता, अनुज शर्मा, अल्ताफ हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हसरत अली ख़ान की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस