चैत्र नवरात्रि को लेकर पुलिस सतर्क, थाना मूसाझाग क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक #SSP_BDN के निर्देशन में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में #थाना_मूसाझाग पुलिस द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर व्यापक स्तर पर पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने बाजारों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती तथा दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है तथा आमजन में विश्वास और उत्साह का संचार हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com