बदायूं 25मार्च। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत बदायूं द्वारा दो दिवसीय जनपद स्तरीय स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम का शुभारंभ जे एस पी जी कॉलेज स्पोर्ट्स फील्ड बदायूं में आयोजित इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्री उदयवीर सिंह दिवाकर जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने स्वामी विवेकानंद जी चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर संजीव कुमार श्रीवास्तव लेखाधिकारी ,श्री विकास पटेल जिला मंत्री किसान मोर्चा, श्री विकास यादव , रविन्द्र पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा अपनी और राष्ट्र की प्रगति को ध्यान में रखकर खेलें, और अच्छा खेलकर राष्ट्र का नाम ऊंचा करें और आज भारत का युवा खेलों में राष्ट्र का प्रतिनिधि है, अतः युवा राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को संज्ञान में रखकर अपने खेल का लक्ष्य निर्धारित करें,खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है अतः युवा अपने खेल में अपना और राष्ट्र का विकास आत्मसात करें।
जे एस कॉलेज स्पोर्ट्स फील्ड में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन पर प्रबंध निदेशक विकाश यादव, प्राचार्य निधि अवस्थी, प्रदीप यादव, राहुल कुमार ने विजेता टीमों के विजेता युवाओं को पुरुस्कार प्रदान किया।
इस जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत आयोजित वॉलीबाल में कथरा विजेता व अस्धरमई उपविजेता, कबड्डी में टीम मोनी कुलचौरा विजेता व ऊनौला की टीम उपविजेता रही, लंबी कूद में आशीष कुमार प्रथम मानपाल द्वितीय और तृतीय रजनीश,एवं 200 मीटर में नीलम शाक्य प्रथम, अंजली द्वितीय, रोशनी तृतीय, बैडमिंटन में मोनी ने प्रथम एवं द्वितीय अंजली ने प्राप्त किया,इसी प्रकार बालक वर्ग रेस में 400 मीटर में आशीष प्रथम, रमन जीत द्वितीय एवं आकाश सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री योगेंद्र पाल, ललित यादव, अजय पाल हिमांशु पाल,ओमवीर सिंह दद्दा कोच, विपिन सिंह राहुल यादव, छविराम आकाश सिंह उत्पल मिश्रा सुधीर यादव ,पूर्णिमा, तरुण, रीता, आदि युवा कार्यक्रम में सहयोग किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रविन्द्र पाल सिंह ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com