9:35 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बन जाती मैं बड़ी सयानी- सुनीता पाण्डेय

सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’🪈🦚🪷🪄🕉️

फुदक- फुदक कर चलती हूँ ।
मैं चीं, चीं, चूँ ,चूँ करती हूँ ।
बच्चे देख मुझे खुश होते –
करते संग मेरे मनमानी ।

डाली से कूदी मैं आँगन,
ठुमक चली तो, कभी चली तन-
बच्चों को करतब दिखलाती –
बन जाती मैं बड़ी सयानी ।
– सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’

विज्ञापन एक्सप्रेस