

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई ‘रानी लक्ष्मीबाई’ के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन ग्राम पड़ौवा में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई के निर्देशन में योग साधना एवं सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया।
प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षण
शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. हुकम सिंह ने स्वयंसेविकाओं को व्यायाम एवं योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि योग साधना से व्यक्ति शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत होता है, तनाव कम होता है, मन शांत रहता है, आत्मा शुद्ध होती है तथा समग्र स्वास्थ्य सुधरता है। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
बौद्धिक सत्र में सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा अभियान प्रभारी कृष्णा साहू ने स्वयंसेविकाओं के नुक्कड़ नाटक की सराहना की। एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने अध्यक्षता की। हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेमचंद चौधरी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वैष्णो देवी, कंचन, प्रिया, पूर्णिमा तोमर, गायत्री, वैष्णवी मिश्रा, सरिता, महिमा, मुस्कान, साहिबा, सलोनी, आरती, भावना सागर, शिवानी यादव, अंजू, कोमल, काजल, प्रतीक्षा, प्रतिभा आदि ने उत्कृष्ट योगदान दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com