11:53 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग – दिन-दहाड़े एचपीसीएल के प्रबंधक व उपप्रबंधक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

बदांयू में दिन-दहाड़े एचपीसीएल के प्रबंधक व उपप्रबंधक की गोली मारकर हत्या, सनसनी।

बदांयू 12 मार्च।

बदायूं के मूसाझाग थाने के सैंजनी गांव में आज दिन-दहाड़े एचपीसीएल प्लांट के प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की हत्या कर दी गई है। हमलावर ने प्लांट में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश में जुट गई है।

बताते हैं हमलावर की पहचान प्लांट के पूर्व कर्मचारी के रूप में हुई है, जिसे कंपनी से निकाल दिया गया था। उसके और प्रबंधकों के बीच विवाद चल रहा था, और इससे पहले भी जान से मारने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.