7:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सुन बाबा सुण, बदायूु की राजनीति के बडे – बडे गुण ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायू की राजनीति में पर्दे के पीछे ऐसा खेल चल रहा है जो आम आदमी तो क्या सम्बन्धित दल के पदाधिकारियों की समझ में नहीं आ रहा है और इसी के चलते वक्त बदलने का इंतजार करते हुए सब कुछ जानकर अंजान बने हुए दिख रहे हैं। एक पार्टी में बदायूं की राजनीति में अपना रंग दिखाने का ऐसा खेल चल रहा है जिसको देखकर पार्टी के पालनहार भी हैरत में दिख रहे हैं। गुटबाजी का हलवा हर चूल्हे पर चढा दिख रहा है और तमाम रूसूखदार अपना जलवा दिखाने के लिए रायता फैलाने की जुगत में लगे दिख रहे हैं। दूसरी पार्टी की हालत यह है कि वहां कोई अपने आगे किसी को कुछ मानने को तैयार नहीं है। हालत इतनी खराब हो गई है कि पार्टी को जिलाध्यक्ष पद का खाली स्थान भरने के लिए पदाधिकारी आयात करने केे लिए दूसरे जिले में कूच करना पडा। तीसरी पार्टी की फजीहत पूर्व के समय भी एक बार सबके सामने जगजाहिर हो चुकी है। कभी बदायूं को किला कहने वाली इस पार्टी में इस भरी दुनिया में कोई भी हमारा ना हुआ, गैर तो गैर थे अपनों का सहारा ना मिला के हालात तब भी थे और आज भी पूर्ववत दिख रहे हैं। एक पार्टी की हालत का अंदाज तो उसके पदाधिकारियों को हर समय हैरत में डाले रखता है और उनकी राजनीति का हर पल आखिरी पल की हालत में दिखाई देती है इसी लिए जो भी आ रहा है अपना समय व्यतीत करके सजा भुगतने की जगह मजा लेने में अपना भला समझ रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस