जनपद बदायूं के थाना उझानी के अंतर्गत ग्राम कुढ़ा नरसिंहपुर में स्थित मैंथा फैक्ट्री में भानु यादव निवासी ग्राम मुड़सेना,जुगेंद्र यादव ग्राम बसावनपुर तथा विवेक यादव तीन सुरक्षाकर्मियों के शव मिले हैं।आज से करीब नौ माह पहले भी इस फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत दिखाई गई थी,जबकि आग की विभीषिका को देखते हुए लग रहा था कि मरने वालों की संख्या एक से ज्यादा थी।
इस फैक्ट्री को पिछले साल बैंक ने बंधक कर लिया था और इसकी नीलामी की तैयारी चल रही थी परंतु इसके बावजूद भी रसूखदारों के संरक्षण में वहां पर रखे ड्रम और उस पर पड़ी तिथि इस बात की गवाह है कि वहां पर अवैध रूप से काम चल रहा था।
समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेंद्र यादव ने तीनों सुरक्षा कर्मियों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना प्रशासन की लापरवाही,मिलीभगत और भाजपा शासन की असंवेदनशीलता का परिणाम है।शासन और प्रशासन में बैठे लोगों की जवाबदेही बनती है कि वह बताएं कि इतनी बड़ी घटना पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही क्यों नहीं हुई है।समाजवादी पार्टी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और यह मांग करती है कि परिजनों को न्याय तथा समुचित सरकारी आर्थिक सहायता मिले।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

