बदायूँ – सांसद आदित्य यादव ने उझानी की बंद फैक्ट्री में तीन लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार पर हमला किया है। श्री यादव ने कहा कि जनपद के उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्ट्री में हुए हादसे में जोगेंद्र यादव (30), भानु यादव (26) एवं विवेक यादव (28) की दर्दनाक मौत अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री बंद होने के आदेश के बावजूद काम कैसे कराया जा रहा था? यह लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासनिक मिलीभगत और भाजपा सरकार की ढीली निगरानी का परिणाम है। प्रदेश में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार बताए कि अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई और मजदूरों की जान की जिम्मेदारी कौन लेगा ? श्री सादव ने मांग की है कि मृतकों के परिजनों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा दिया जाए और हादसे के लिए जिम्मेदार फैक्ट्री मालिकों व लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

