2:15 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 7 जनवरी 2026 में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ वंदना के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार ने किया। व्याख्यान में डॉ अर्चना पांडे ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। NSS प्रभारी डॉ ऋषभ भारद्वाज ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर चिंता जताई और कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना देश के विकास में योगदान देना है। इस व्याख्यान में हसीन, हाईवा अंसारी, जयदेवी, कशिश, काजल, इल्म इकरा सहित 150 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ भावना सिंह, रेंजर प्रभारी डॉ सरिता गौतम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

व्याख्यान के अंत में डॉ बृजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सड़क सुरक्षा शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.