5:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में कोहरा शीतलहर-प्रशासन हुआ अलर्ट, एडवाइजरी जारी

बदांयू 17 दिसंबर।

बदांयू जिले में कोहरा ,शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रभारी अधिकारी (आपदा) ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। ठंड लगने से फ्लू, नाक बहना, नाक से खून आना, हाथ-पैर, कान और नाक पर सुन्नता जैसे लक्षण दिख सकते हैं। गंभीर स्थिति में फास्टबाइट और हाइपोथर्मिया का खतरा रहता है, जिसमें कंपकंपी, बोलने में कठिनाई, कमजोरी और चेतना का नुकसान हो सकता है।

एडवाइजरी में हाइपोथर्मिया से प्रभावित व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाने, गीले कपड़े बदलने, कंबल या चादर से शरीर को गर्म रखने और गर्म पेय देने की सलाह दी गई है। यातायात विभाग को कोहरे के दौरान सतर्कता बरतने, वाहनों की गति नियंत्रित रखने, रिफ्लेक्टर व कैट्स-आई दुरुस्त कराने, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने तथा एंबुलेंस व रिकवरी वैन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अब दस बजे खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल।

कोहरा व शीतलहर के चलते बदांयू जिले में कक्षा आठ तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। 16 दिसंबर से यह लागू होगा। डीएम अवनीश राय के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी बोर्ड के सरकारी व गैरसरकारी नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस