1:09 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

38 वर्ष बाद अपने पैतृक नगर लौटे विनय और सुनील मिश्रा, भावुक माहौल में हुआ भव्य स्वागत

कुंवरगांव नगर। चीनी मिल में मैनेजेर के पद पर सेवा दे चुके नगर निवासी विनय मिश्रा एवं उनके छोटे भाई सुनील मिश्रा पूरे 38 साल बाद आज अपने पैतृक नगर पहुंचे। उनकी वापसी की खबर फैलते ही नगरवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने वर्षों बाद अपनी मिट्टी पर लौटे दोनों भाइयों का गर्मजोशी और स्नेह के साथ स्वागत किया।

स्वागत के दौरान नगर के सम्मानित व्यक्तित्व सुरेश वार्ष्णेय, मास्टर कल्लन मियां अंसारी, मोहम्मद नवी हाजी साहब, कमल मिश्राश, अनुज रस्तोगी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उनसे मिलकर अपनी शुभकामनाएँ दीं।

विनय और सुनील मिश्रा ने नगर व क्षेत्र में आए बदलावों पर चर्चा की, लोगों का हाल-चाल जाना और बचपन-युवावस्था की पुरानी स्मृतियाँ ताज़ा कीं। वर्षों बाद अपने मित्रों और शुभचिंतकों से मिलकर दोनों भाई भावुक हो उठे।

विनय मिश्रा, जिन्होंने लंबे समय तक चीनी मिल में सेवा की, ने कहा कि इतने वर्षों बाद अपने नगर में कदम रखना उनके लिए एक अविस्मरणीय और भावनाओं से भरा अनुभव रहा।

लंबे अंतराल के बाद हुई यह मुलाकात नगरवासियों और मिश्रा बंधुओं—दोनों के लिए विशेष, यादगार और सौहार्द से भरा पल बन गई।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस