।
बिल्सी बदांयू 19 नवंबर।
बिल्सी के कुटी मंदिर में महाकाल का रुद्राभिषेक बहुत ही भव्य तरीके से किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें विविध पुष्पों, भस्म, चंदन, रुद्राक्ष माला और विशेष आभूषणों से सजाया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने जल, दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत और सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया।
महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद आयोजकों ने सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया। शिव शक्ति भवन मंदिर में भी दिनभर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
