10:40 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

देखे मुझको- Sunita Surbhi

सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’🪈🦚🪷🪄🕉️
SunitaSurbhi

देखे मुझको नहीं कोई तेरे सिवा।

प्राणधन बावरे।
ओ सजन साँवरे।
तेरे संग हो सुबह,
तेरे संग साँझ रे।
दूर नजरों से तेरी,
न जाऊँ कभी-
मुझको भाए न अब कोई तेरे सिवा।

श्वास चलती रहे।
आस पलती रहे।
तेरी बाँहों में बस,
उम्र ढलती रहे।
मन के मंदिर में तू,
बस बसे इस तरह-
प्रिय दिखाए न दे कोई तेरे सिवा।

हाथ तेरा गहूँ।
साथ हरपल रहूँ।
दर्द तेरा सुनूँ,
बात अपनी कहूँ।
माँग रब से रही,
हूँ यही बस दुआ-
पास आए न कोई तेरे सिवा।
– सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’ⓢ💞

विज्ञापन एक्सप्रेस