8:38 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी भाई के हिस्से की जमीन का कूटरचित किया बेनामा, कोर्ट के आदेश पर पांच पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 15 नवंबर।

बरेली के सुभाष नगर निवासी हरपाल पुत्र स्व शिवसहाय ने अपने सगे भाइयों सहित पांच लोगों पर अपने हिस्से की जमीन का दूसरे को जालसाजी से बैनामा करने में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में हरपाल ने लिखा कि उसके पिता की मृत्यु के बाद मेरे भाईयो मैं धर्मजीत निवासी मोहल्ला नझियाई,महेश निवासी ललसी नगला कादर चौक ने जालसाजी कर मेरे हिस्से की जमीन का भी जालसाजी कर बैनामा कर दिया। कोतवाली में सुनवाई ना होने पर हरपाल ने न्यायालय की शरण ली।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धर्मजीत, महेश,मोरकली पत्नी ओमकार लालाराम व दिनेश निवासी मोहल्ला नझियाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर विनय कुमार को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस