।
उझानी बदांयू 15 नवंबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदऊ बारात में आऐ बरेली के एक युवक को सडक किनारे पैदल चलते वक्त एक बाइक ने रोंद दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बाइक नंबर के आधार पर कोतवाली में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में विशाल बाल्मीकि पुत्र कालीचरण निवासी गांव सोना थाना सिरौली बरेली ने लिखा है कि 13 नवंबर की रात उसका भाई मुनेंद्र अपने बहनोई श्यामवीर निवासी खोसेरे बिल्सी, मनोज बाजपुर सहसवान के साथ बारात में आऐ थे चंदऊ व बरामयखेडा के बीच एक भट्टे के समीप पैदल चल रहे मुनेंद्र को बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, घायल अवस्था में मुनेंद्र को जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुनेंद्र का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसआई रिंकू सिंह को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
