बिसौली। रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग की माता सत्यवाला गर्ग पत्नी श्री शैलेन्द्र नाथ गर्ग का शनिवार सुबह निधन हो गया। सत्यवाला गर्ग काफी समय से बीमार थी। वे लगभग 84 वर्ष की थीं। संजय गर्ग की मां के निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके आवास पर सुबह से ही शोक संवेदना व्यक्त करने बालों का तांता लगा है। शनिवार 12 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार मोक्ष धाम बिसौली में किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
