7:14 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान किया

हाथ में डंडा लहराते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान किया
आसफपुर ( बदायूं ) – उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर जीरो टॉलरेंस की नीति को सफल बनाने को भरसक प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ।
ऐसा ही मामला थाना फैजगंज वेहटा क्षेत्र की पुलिस चौकी परिक्षेत्र के गांव मन्नू नगर का सामने आया है जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में डंडा लहराते हुए साफ नजर आ रहा है ।
यह मामला बदायूं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सहित बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी के संज्ञान में आया तो संबंधित थाना फैजगंज वेहटा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह व आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी हरकत में आ गए और उपनिरीक्षक महेश पाल सिंह यादव व हेड कांस्टेबल प्यारे खां ने खुले आम अपने हाथ में डंडा लहराने वाले युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश के आवश्यक विधिक कार्यवाही कर दी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक
हाथ में डंडा लहराते व्यक्ति की पहचान गांव मन्नू नगर निवासी अमित कुमार उर्फ टीटू पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है ।
हम आपको बताते चलें कि गांव मन्नू नगर में थाना ऊगैती क्षेत्र के गांव मेवती से एक बारात के वाहनों को निकलने को लेकर मामला गरमा गया ।
यह वाकिया बीते बुधवार शाम का बताया जा रहा है ।
आसफपुर से प्रेस रिपोर्टर दानवीर सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस