7:24 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

समाज का सजग प्रहरी मीडिया-एपीएम पीजी कॉलेज के भाषण प्रतियोगिता में वैष्णवी शर्मा विजेता।

उझानी बदांयू 14 नवंबर।

नगर के अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी काॅलेज में मीडिया विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय समाज का सजग प्रहरी मीडिया रहा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बदायूं एक्सप्रेस के सीईओ बरिष्ठ पत्रकार सुशील धींगडा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियो ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियो ने समाज के सजग प्रहरी मीडिया विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कुमारी वैष्णवी शर्मा ने प्रथम स्थान, कुमारी सोफिया आसिफ ने दूसरा स्थान एवं कुमारी नेहा तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में उझानी नगर के दैनिक जागरण समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार मिश्रा, पंजाब केसरी समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार पवन वर्मा एडवोकेट, बदायूं एक्सप्रेस के युवा पत्रकार प्रदीप कुमार प्रजापति एवं महाविद्यालय के बी एड विभाग के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला रहे।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ.एमएस ए अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ प्रशान्त वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। विजयी छात्राओं को मुख्य अतिथि श्री धींगडा द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चीफ प्राॅक्टर डा त्रिवेन्द्र सिंह, श्रीमती आदर्शकान्ता, डा शुचि गुप्ता, श्रेष्ठ गौर, दौलत राम, आदि समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस