बदांयू 14 नवंबर।
बदायूं के बिसौली में एक सफाईकर्मी ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया। सफाईकर्मी का नाम शिवम है, जो आउटसोर्सिंग पर कार्यरत है। उसने चेयरमैन अबरार अहमद पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिवम का कहना है कि उसे पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है, और जब उसने इसकी शिकायत की, तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई । फिलहाल पुलिस इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह ने शिवम् से बात कर मामले का निपटारा करा दिया है।
शिवम् के आरोप
– सफाई नायक उसकी हाजिरी नहीं भरता है।
– पूरे महीने में मात्र दो दिन ही उसकी ड्यूटी दिखाई गई है।
– दो दिन का ही मानदेय आया है।
– चेयरमैन और सफाई नायक उसका मानदेय नहीं दे रहे हैं।।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने कहा कि शिवम का कुछ दिनों का वेतन रोका गया है, और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवम 26 दिन अनुपस्थित रहा है, इसलिए केवल दो दिन का वेतन बनता है ।
बोले चेयरमैन – अबरार अहमद ने कहा कि शिवम आउटसोर्सिंग का कर्मचारी है, और पालिका से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
