दिलीप महलानबीस (Dilip Mahalanabis) भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ थे, जिन्हें डायरिया संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए ‘मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा’ (ओआरएस) के उपयोग की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है। ओआरएस एक सरल, सस्ता लेकिन प्रभावी समाधान है, जिसकी बदौलत दुनिया में डायरिया, हैजा और निर्जलीकरण से होने वाली मौतों में 93 प्रतिशत की कमी देखी गई है, खासकर शिशुओं और बच्चों में। सन 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान डॉ. दिलीप महलानबीस तंग शरणार्थी शिविरों में अपनी सेवा दे रहे थे। व्यापक रूप से फैले हैजा और डायरिया ने उन्हें ओआरएस की खोज के लिए मजबूर कर किया। द लांसेट द्वारा उनकी जादुई औषधि को ’20वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा खोज’ कहा गया।
*गूगल से साभार*
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
