2:38 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

ये दुनिया ये लोग – Pooja Tiwari

Pooja Tiwari

सुन साथिया,

ये दुनिया ये लोग यहां, इनके कई फ़साने हैं,
कुछ है सच्चे तो कुछ बस अफ़साने हैं…!
यकीं करने के ऐे दिल तुझे हर तरकीब आज़माने हैं,
कुछ दिल की बातें हैं तो कुछ बातों के कारख़ाने हैं I
कोई डूबा गम में तो कहीं दर्द भरे तराने हैं,
आओ संग मेरे, ना ना कुछ ना कहो, लबों को बस मुस्काने हैं I
तुम्हें खुश करने के ढूँढे हमने कई बहाने हैं,
मिटा #दूरियाँ, तेरे दिल में प्रेम पुष्प #सृजन कराने हैं,
भूलने को गम, क्यूं ढूँढे मयकशी इस ज़माने में,
डूब जा इन नैनों में, ये सच-मुच के मयखाने हैं I
शुभ संध्या 🌷
#पूजा 🫰🥀
#हर_घर_खुशहाली

विज्ञापन एक्सप्रेस