Queen
उड़ते घुमड़ते मन को समेट लेते हैं
अपने सीने में कसकर
पर कई बार मन की बिखरन
समेट लेना आसान नहीं होता.
फिर भी मन मारकर ही सही
उड़ता मन बुन लेता है
हज़ारों अनकही चुप्पियाँ.
शायद इसलिये की चुप्पियाँ
सुन लिये जाने का दूसरा नाम ही है प्रेम.. !
#सुप्रभात
#क्वीन
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
