7:10 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

गैरों के चंद खोट- Ravina Mishra

Ravina Mishra

गैरों के चंद खोट पे माथा न मारिये
दरियाए खोट खुद के गिरेबाँ निहारिये
अपनी जुबां से मिट्ठू बनना न ठीक है
गैरों के गुण डगर पर दो पग पधारिये
गैरों के उम्दा तर्क भी होते विचारणीय
अपने कुतर्क जाल पर डींगे न मारिये
तोता कहो या मैना अपने भुशुण्डी को
गैरों के गरुड़ को नहीं उल्लू पुकारिये

विज्ञापन एक्सप्रेस