आज बदायूं में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वाधान में सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556 वां प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया शाम को विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें गुरुद्वारा जोगीपुरा के हजूरी रागी भाई कुलदीप सिंह जसप्रीत सिंह सागर जी ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया गुरु किरपा स्त्री सेवा सोसाइटी के सभी मेंबरों ने तथा सभी छोटे बच्चों ने शब्द कीर्तन करते हुए तथा गुरबाणी गायन करते हुए गुरु की महिमा का गुणगान किया गुरपुरब के अवसर पर बाहर से विशेष तौर पर पधारे हुए कथावाचक भाई साहब भाई इंद्रजीत सिंह खालसा जी ने गुरु नानक जी के जीवन पर आधारित कथा के द्वारा संगत को गुरु चरणों से जोड़ने का प्रयास किया अंत में गुरुद्वारा जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह जी ने सभी छोटे बच्चों को शब्द कीर्तन करने के लिए पुरस्कृत किया तथा सभी संगत का धन्यवाद करते हुए गुरपुरब की बधाई दी दरबार की समाप्ति पर सभी संगत ने गुरु महाराज का लंगर छका इस अवसर पर गुरु किरपा स्त्री सेवा सोसाइटी तथा वरिष्ठ समाज सेवी श्री अशोक खुराना जी का बहुमूल्य सहयोग रहा




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
