12:38 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं मे जैन समाज ने निकाली सिद्ध चक्र महामंडल विधान घटयात्रा

बदांयू 30 अक्टूबर।

म्याऊं में जैन समाज ने सिद्ध चक्र महामंडल विधान के उपलक्ष्य में धूमधाम से घट यात्रा निकाली। वसुनन्दी जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन जैन मंदिर से प्रारंभ होकर जोगीपुरा होते हुए सिटी मॉल पर संपन्न हुई। इस दौरान ध्वजारोहण, पंडाल उद्घाटन और चित्र अनावरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

जैन समाज के लोगों ने इस अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नृत्य करते हुए चल रहे थे। घट यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, जिन्होंने अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस