कादरचौक पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तंमचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना से सम्बन्धित पीडिता का पर्स, आधार कार्ड व 1400/-रू0 नगद तथा मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में थाना कादरचौक प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना कादरचौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0 314/25 धारा 309(4)/317(2)/351(2) बीएनएस व 3/25(1-ab) A Act बनाम अभियुक्त 1. वीरेश पाल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम सेखानगला थाना मुजरिया जनपद बदायूँ को मय एक अदद तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस तथा पीडिता पर्स, आधार कार्ड व 1400/- रुपये नगद सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
घटना का विवरण – दिनांक 26.10.2025 को वादी श्री अनिल कुमार पुत्र कल्लू राजपूत निवासी ग्राम सिवाय हामिदपुर थाना कादरचौक जिला बदांयू अपनी पत्नी सावित्री के साथ ग्राम अपनी ससुराल शेरगंज थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर से अपने घर वापस आ रहा था तभी रास्ते में ग्राम ततारपुर के पास बने यात्री शेड के पास पीछे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपाचे मोटरसाइकिल नीला रंग न0 UP24AW7401 से वादी की पत्नी का पर्स आधार कार्ड 1400 रुपये छिना गया था। घटना के सम्बन्ध में वादी उपरोक्त ने थाना कादरचौक पर लिखित तहरीर देकर थाना कादरचौक पर मु0अ0सं0 314/25 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था । दिनांक 27.10.2025 को पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढोकन नगला जाने वाले रास्ते पर यात्री शेड के पास ग्राम ककोडा के पास अभियुक्त वीरेश पाल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम सेखानगला थाना मुजरिया जिला बदायूँ को मय एक अदद तंमचा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, पीडिता का पर्स व 1400/-रुपये एवं मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्त का नाम पता-
वीरेश पाल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम सेखानगला थाना मुजरिया जनपद बदायूँ
बरामदगी का विवरण –
एक अदद तंमचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व लूटा गया पर्स , आधार कार्ड व 1400/- रुपये व मोटरसाइकिल अपाचे नीला रंग न0 UP24AW7401
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह थाना कादरचौक मय पुलिस टीम
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
