1:10 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

धोखाधड़ी के मामले में तीन लोगों पर हुई एफआईआर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली निवासी एक व्यक्ति ने जमीन की फर्जी तरीके से वसीयत करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। गांव निवासी गोपाल पुत्र भगवानदास ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी बहन स्व श्रीमती लीलावी पत्नी नरेश चन्द्र मिश्रा निवासी मोहम्मदपुर मई, थाना बिसौलीने ग्राम परौली, स्थित अपनी मीन संख्या-771 गाटा सं-1827 की वसीयत उनके व उनकी पत्नी की सेवा से खुश होकर दिनांक 08.08.1986 को नाम लिख दी थी। प्रार्थी उक्त वसीयत की विरासत दर्ज कराने को चकबंदी विभाग बदायूं में दावा दर्ज किया तब प्रार्थी के दूसरे भाई रामगोपाल तथा उनकी पत्नी वीरबाला निवासी परौली तथा अरुण कुमार मिश्रा पुत्र नरेश चन्द्र मिश्रा निवासी मोहम्मदपुर मई ने उपरोक्त भूमि अवैध रूप से प्राप्त करने के उद्देश्य से लीलावती का एक अपंजीकृत बसीयतनामा दिनांक 08.07.1986 तथा एक मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर चकबंदी विभाग में दखिल कर दिया तथा उपरोक्त मुकदमे में अरुण कुमार मिश्रा द्वारा एक शपथ पत्र दिनांक 17.05.2012 में दाखिल किया था अर्थात उपरोक्त अरुण कुमार को मुकदमे के सम्बंध में पूर्ण जानकारी थी। इस के पश्चात अब दिनांक 17.07.2024 में इसी मुकदमे में स्वयं को पक्षकार बनाने हेतु प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी तथा छल किया है। शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी रामगोपाल, वीरवाला और अरुण कुमार मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस