7:30 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – कार बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में दम्पति घायल।

उझानी – कार बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में दम्पति घायल।

उझानी बदायूं 20 अक्टूबर ।

बरेली मथुरा हाइवे पर आज दोपहर बितरोई मोड के पास एक कार व बाइक की जबरदस्त भिडंत हो गई । वाहनों की भिडंत इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों वाहन सड़क किनारे खंदी में जा गिरे ।

जिससे दोनों वाहन तो क्षतिग्रस्त हुए ही, वहीं जनपद कासगंज के कस्बा सोरों से दवा लेकर आ रहे बिसौली के गांव शेखुपुरा के सुरजीत 35, उनकी पत्नी कविता 32 गंभीर रूप से घायल हो गए ।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया । वही दोनों वाहनों को खंदी से निकाल कर कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस