।
उझानी बदांयू 19 अक्टूबर।
नगर के मोहल्ला गंजशहीदा निवासिनी गुंजन गुप्ता पुत्री सुनील कुमार गुप्ता ने अपने पति पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुंजन का कहना है कि 25 सितंबर को वह अपनी बेटी तेजस्वी को लेने एस्सल स्कूल गई। वही पर मोजूद मेरा पति विकास गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी रौरा खुर्द थाना मिलक जिला रामपुर मौजूद था व जान से मारने की नीयत से झगड़ा करने लगा। वहां मौजूद मेरे पिता व एक अन्य ने मुझे आरोपी पति से बचाया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। गुंजन ने दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि उसका पति से न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
