बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा धनतेरस के उपलक्ष में एस .के .मैदान पर क्रिकेट खिलाड़ियों के द्वारा पूजा की गई ।जिसमें बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर एवं पटाखे फोड़कर दीपावली पर्व को मनाया ।इस कार्यक्रम में संगठन के सचिव के द्वारा पूजा की गई ।बच्चों के लिए तिलक और मिष्ठान वितरण किए गए ।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जी.एस हीरो के एम.डी .श्री अनमोल गुप्ता जी उपस्थित रहे ।उन्होंने कहा खेल के साथ-साथ बच्चों का स्वास्थ्य भी अच्छा बनता है। इसी क्रम में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र मोहनसक्सेना ने संचालन किया ।और धनतेरस के बारे में बताया खिलाड़ी लोग पूरे वर्ष भर अपने बैट की हिफाजत करें और अच्छी खेल में उपलब्धि हासिल करें इस मौके पर उपस्थित रहे। अभयसक्सेना ,मनोज सिकरवार ,अरविंद सूर्यवंशी ,अभिषेक कश्यप वीर रमेश गुप्ता ,विशाल राजपूत ,नितिन राजपूत ,अनंत का जन्मदिन मनाया गया मिष्ठान वितरण किए गए सभी बच्चों ने खुशी के साथ पटाखे जलाएं और गले मिले। सचिव संतोष बाबू शर्मा ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
