8:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर -दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने कर्मचारियों को उपहार भेंट किए

सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों के अधिकारियों ने दीपावली की पूर्व संध्या पर अपने कर्मचारियों को उपहार भेंट किए , परस्पर समरसता का भाव दिखाई दिया
आसफपुर ( बदायूं ) – दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक के शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी व क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने अपने कर्मचारियों को उपहार भेंट कर दीपोत्सव की शुभ – कामनाएं देते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच समरसता का भाव जागृत किया । धनतेरस के अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने पत्राचार से जुड़े स्थानीय समाज सेवी को कीमती पात्र व मिष्ठान भेंट किया ।
इस अवसर पर त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक व उनके बेटे निखिलेश कुमार पाठक ने कालेज में सेवारत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार स्वरूप एक एक स्टील की बाल्टी व मिष्ठान भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाकर समरसता का भाव पैदा किया ।
इसी क्रम में स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी ने सभी बैंक कार्मिकों को कीमती उपहार व एक एक मिष्ठान का पैकेट भेंट किया ।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी ने पत्राचार के क्षेत्र में जनहित का कार्य कर रहे समाज सेवियों को उपहार व मिष्ठान भेंट कर समरसता का भाव जगाया
इसी क्रमांतरगत स्थानीय विकास खंड स्तरीय अधिकारियों व पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय बी डी सी सदस्यों की बैठक आयोजित कर उपहार भेंट किए और दीपावली की शुभ कामनाएं दीं।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण , ए डी ओ पंचायत लोकमन सिंह , ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ , चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार , पशु चिकित्सा अधिकारी ए के वार्ष्णेय , खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सुख गंगवार , सचिव विनेश कुमार , विवेक कुमार चौधरी , धर्मवीर सिंह , अवधेश कुमार , अनुराग कुमार , पंकज श्रीवास्तव , बी एम एम अरुण कुमार , वीरेश कुमार , राजेश कुमार , विकास कुमार शर्मा , वेद प्रकाश शर्मा , नीरज मौर्य , प्रधान लिपिक अब्दुल प्रदूष , कृषि गोदाम प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा , सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर , सुशील कुमार , आनंद स्वरूप , बी डी सी सदस्य शिशु पाल सिंह यादव , भजन लाल , लाल सिंह ,बदन सिंह , अल्ताफ , सनोज कुमार , कपिल चौहान , जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 👏👏

विज्ञापन एक्सप्रेस