1:09 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर – विस्फोटक अधिनियम व धारा 125 बीएनएस बनाम धीरज गुप्ता पंजीकृत

इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अल्लेहपुर समसपुर में घर पर विस्फोटक पदार्थ तैयार करने पर हुए विस्फोट में घायल लोग तथा अभियोग पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश कठेरिया द्वारा दी गई बाइट।
प्रेस नोट- थाना इस्लामनगर जनपद बदायूँ
दिनांक 17.10.2025

घटना का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 17.10.2025 को थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अल्लेहपुर समसपुर मे गैस सिलेन्डर में विस्फोट होने की सूचना थाना इस्लामनगर पुलिस को प्राप्त हुई थी, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि धीरज गुप्ता पुत्र आनन्द स्वरुप उम्र 40 वर्ष की गांव मे किराना की दुकान है। धीरज गुप्ता उपरोक्त द्वारा अपने मकान में गंधक व पोटाश का मिश्रण तैयार किया हुआ था जिसमें संदिग्ध परिस्थिति में धमाका हो गया जिस कारण मकान में मौजूद धीरज गुप्ता उपरोक्त की पत्नी कल्पना, मां पदमावती, पुत्री नव्या व भतीजी तौषिका चोटिल हो गये, जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनमें धीरज गुप्ता की माँ पदमावती व दोनों बच्चियों को साधारण चोट होने के कारण अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था तथा पत्नी कल्पना को हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया था जहाँ उपचार के दौरान कल्पना उपरोक्त की स्थिति सामान्य है। धीरज गुप्ता उपरोक्त के मकान से एक प्लास्टिक के बडे बोरे में 20 किलो अवैध पटाखा बरामद हुए। उक्त घटना के सम्बंध में थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 290/2025 धारा 5/9(B) विस्फोटक अधिनियम व धारा 125 बीएनएस बनाम धीरज गुप्ता उपरोक्त पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-
मकान में भण्डारित किये हुए एक बोरे में भरे हुए 20 किलो अवैध पटाखा।

कृत कार्यवाही का विवरण-
अभियुक्त धीरज गुप्ता के विरुद्ध थाना इस्लामनगर पर मु0अ0सं0 290/2025 धारा 5/9(B) विस्फोटक अधिनियम व धारा 125 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस