1:09 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

गुरुवार की शाम को एक प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया

बिसौली। नगर के विद्युत वितरण खंड तृतीय के टाउन क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की बिजली खराब होने की शिकायत पर लाइनमैन राजू मिश्रा ट्रांसफार्मर पर बिजली ठीक करने पहुँचा था। इसी दौरान किसी ने बिजली घर से अचानक सप्लाई चालू कर दी, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घायल लाइनमैन को तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस