11:57 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

उघैती, संवाददाता।
दामाद के साथ दवा लेकर बाइक से घर लौट रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गांव एपुरा निवासी रामप्रकाश की पत्नी कमलेश (50) सोमवार को अपने दामाद के साथ चंदौसी के प्राइवेट हॉस्पिटल से दवा लेने गई थी। रात करीब आठ बजे दोनों लोग बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी गदगांव एपुरा मार्ग पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए बिसौली के अस्पताल पहुंचे, यहां उनकी मौत हो गई। मौत की घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतिका के पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस