उघैती थाना क्षेत्र कस्बा खितौरा में 4 अक्टूबर से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का सोमवार की देर रात भगवान श्री राम के राजतिलक के बाद विधिवत रूप से समापन हो गया। बाजार मालिक व मेला कमेटी संरक्षक ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह व महाराज सिंह ने भगवान श्री राम की आरती कर महोत्सव में सहयोग करने वालों को पुरुस्कृत किया। रामलीला महोत्सव के समापन पर कई संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अयोध्यावासियों ने जोरदार स्वागत किया।पूरी अयोध्या नगरी ने खुशी मनाते हुए दीप जलाए। इसके बाद में गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से भगवान श्री राम के राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया। गुरु वशिष्ठ ने श्री राम का राजतिलक किया और वही ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दियाम इस मौके पर उघैती थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा रामायण को देखने सुनने से ज्यादा समझने की जरूरत है। रामायण के पात्रों से हमें कर्तव्य त्याग बलिदान की सीख मिलती है। अगर हमने उनके आदर्शों का थोड़ा सा भी अनुसरण कर लिया तो यह जीवन धन्य हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। कमेटी कोषाध्यक्ष योगेश गिरि ने आय व व्यय का ब्यौरा दिया।इस दौरान कमेटी के मेला कमेटी अध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता, प्रदीप कुमार दीपू,महाराज सिंह, कुलदीप राणा,सुनील राणा, योगेश गिरी, नितिन कुमार, रवि शंकर भारद्वाज, बलराम पाठक, अमन ठाकुर, रानू सिंह,वंश गुप्ता,तेजेन्द्र सोलंकी, अंकुश कुमार ,सत्येंद्र सिंह सहित
सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
