5:47 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति -रजत विद्या मंदिर विद्यालय बसोमा में बालिकाओं को बताऐ सुरक्षा के उपाय

उझानी बदांयू 8 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज बसोमा के रजत विद्या मंदिर विद्यालय में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सजगता के उपाय बताए गये।

गुड टच और बैड टच बच्चों और महिलाओं को गुड टच, बैड टच में अंतर बताया गया। उन्हें किसी भी प्रकार के बुरे स्पर्श का विरोध करने और तुरंत विश्वासपात्र व्यक्तियों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सब इंस्पेक्टर भारती सिंह ने छात्राओं को सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली उत्पीड़न की घटनाओं से निपटने के तरीकों के बारे में बताया । महिलाओं को सिखाया गया कि वे चुप न रहें, ऐसी स्थिति में विरोध करें और तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

निदेशक इंजीनियर रजत गुप्ता ने घरेलू हिंसा के विभिन्न रूपों (शारीरिक, मानसिक) की पहचान कराने और इसके खिलाफ कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि घरेलू हिंसा को सहना नहीं है और कानून इस मामले में उनके साथ है।

उझानी महिला हेल्प डेस्क प्रभारी भारती सिंह ने महिला यौन उत्पीड़न और हमले जैसे गंभीर अपराधों की स्थिति में तुरंत मदद लेने और कानूनी कार्रवाई करने के लिए महिलाओं व छात्राओं को प्रेरित किया।

डिजिटल युग में बढ़ते खतरों को देखते हुए, महिलाओं को साइबर अपराधों (जैसे- ऑनलाइन हैरासमेंट, फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, अश्लील सन्देश भेजना आदि) के बारे में आगाह किया गया। उन्हें सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने, निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी प्रकार की साइबर उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई।

इस अभियान का केंद्रीय संदेश “डरें नहीं, बोलें” रहा। महिलाओं और बालिकाओं को यह समझाने का प्रयास किया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में चुप रहना गलत है। उन्हें अपनी समस्याओं और शिकायतों को खुलकर व्यक्त करने और कानूनी मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बही सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम को दौरान महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली और प्रशंसनीय पहल है
इस अवसर पर प्रवंधक शिवकुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या अर्चना गुप्ता सहित महिला कॉन्स्टेबल व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस